आज हम आलू टमाटर की सब्ज़ी बनाएँगे। जिसे हम बिना लहसन और प्याज के बनाएंगे। इसे हम नवरात्रों के दिनों में बना सकते हैं । इसे बनाना बहुत ही easyहैं। आप को भी अगर आलू टमाटर की सब्जी पसंद हैं तो एक बार आप इसे ऐसे बनायें। I Hope आप को ये सब्ज़ी बहुत Yummy लगेंगी।
Ingredients:
आलू (उबले ) 1 बाउल
टमाटर 7 -8
हरी मिर्च 3 - 4
अदरख 1 इंच (बारीक़ कटी )
करीपत्ता 10 -15 (पत्ते )
जीरा 1 /2 चम्मच
हींग 1 /3 चम्मच
हल्दी पाउडर 1 /2 चम्मच
जीरा पाउडर 1 चम्मच
धनिया पाउडर 1 चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्चपाउडर 1 चम्मच
गर्म मसाला 1 /2 चम्मच
धनिया पत्ता 1 बड़ा चम्मच
घी 1 चम्मच
नमक स्वादानुसार
एक पैन में 2 tablespoon oil डालेंगे।
Oil जब गर्म हो जायें तो उसमें जीरा डालेंगे।
अब अदरख, हरी मिर्च, करीपत्ता, हींग डालेंगे
अब हल्दी डालेंगे।
धनिया पाउडर डालेंगे।
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालेंगे।
अब इसे अच्छे से मिक्स करेंगे।
अब इसमें टमाटर डालेंगे।
अच्छे से इसे मिक्स करेंगे और अब इस में नमक डालेंगे।
अब इसे ढक कर पकाएंगे।
टमाटर अच्छे से पक गया हैं। और मसाला भी तेल छोड़ रहा हैं।
अब इसमें उबले हुऐ आलू डालेंगे।
अब अच्छे से mix करेंगे।
एक कप पानी डालेंगे।
10 से 15 मिनट पकने देंगे और इसमें गर्म मसाला डालेंगे।
अगर आप चाहें तो घी या बटर भी डाल सकते हैं ।
धनिया पत्ती डालेंगे।
अब तैयार हैं आलू टमाटर की सब्जी। इसे आप पूरी, रोटी, चावल आदि के साथ serve करें।
अगर आप को इस सब्जी की video देखनी हैं तो यहाँ दिये link पर cilck करें।
👇
Thanks for showing interest. Please post some comments about how this post is helpful for you. This will help me to improve my further posts.
आज मैं "Bhindi Masala Gravy" की रेसपी आप के साथ शेयर कर रही हूँ। इसे बनाना बहुत ही easy हैं। और खाने में बहुत tasty लगता हैं। जो लोग भिंडी नहीं खाते हैं वो भी इसे खाने से मना नहीं कर पाएंगे।
INGREDIENTS
Bhindi 250gm
Mustard 2 tablespoon
Chopped Tomato 2-3
Jeera 1 teaspoon
Turmeric Powder 1/2 teaspoon
Black Pepper 1/3 teaspoon
Coriander Powder 1/2 teaspoon
Chopped Coriander Leaves 1 tablespoon
Kashmiri Red Chilli Powder 1/2 teaspoon
Red Chilli 1 pc
Garlic 1 tablespoon Bay Leaf 1-2
Panch Phoran (jeera, saunf, methi,rai, mangrela) Salt Oil
बनाने की विधि (Method Of Preparation)
सबसे पहले हम ग्रेवी के लिए मसाला तैयार करेंगे। अब एक जार लेंगे। इसमें सरसों, हरी मिर्च, लहसन, जीरा, हल्दी, धनिया, काली मिर्च और थोड़ा सा पानी डाल कर इसका पेस्ट बना लेंगे।
अब भिंडी में थोड़ा सा मसाला और नमक डाल कर मिक्स करेंगे।
अब एक पैन में Oil को गर्म करेंगे। जब Oil गर्म हो जाएं तो उसमें थोड़ी -थोड़ी भिंडी को डाल कर फ्राई करेंगे।
मीडियम आँच पर फ्राई करेंगे ताकि भिंडी अच्छे से फ्राई हो।
फ्राई होने के बाद भिंडी इस तरह दिखेंगी।
अब पैन में Oil डालें। जब Oil गर्म हो जाये तो उसमें लाल मिर्च, तेज पत्ता, पाँच फोरन(जीरा , सौंफ, मेथी, राई, मंगरैला ) डालें।
अब इसमें सरसों वाला पेस्ट डालेंगे और मसाले को भूनेंगे।
अब इसमें कश्मीरी लाल मिर्च डालेंगेऔर अच्छे से मिक्स करेंगे।
मसाले को तब तक भूनेंगे जब तक मसाला किनारों से Oil ना छोड़ने लगे।
अब इसमें कटे हुऐ टमाटर को डालेंगे और अच्छे से मिक्स करेंगे।
अब इसमें नमक डालेंगे और टमाटर को अच्छे से पकायेंगे।
अब टमाटर अच्छी तरह से पक गया हैं। इसमें आमचूर डालेंगे और अच्छे से मिक्स करेंगे।
अब इसमें फ्राई भिंडी को डालेंगे।
मसाले में भिंडी को अच्छे से मिक्स करेंगे।
अब इसे ढँक कर 5 -6 मिनट पकायेंगे।
अब भिंडी अच्छे से पक गयी हैं।
अब इसमें एक कप पानी डालेंगे। और ढँक कर 5 -10 मिनट तक पकायेंगे।
अब इसमें धनिया की पत्ति डालेंगे।
अब तैयार हैं। "भिंडी मसाला ग्रेवी" आप इसे चावल, रोटी, पुरी, नान के साथ खा सकते हैं। ये खाने में बहुत ही टेस्टी लगता हैं।
YouTube Video
Thanks for showing interest. Please post some comments about how this post is helpful for you. This will help me to improve my further posts.
आज हम पोहे से 'Crispy Poha Cutlet ' बनायेंगे। जो टेस्टी के साथ खाने में बहुत ही crispy होता हैं। एक बार खाने के बाद बार-बार खाने को मन करेगा। उम्मींद है आप इसे बना कर टेस्ट करना जरूर चाहेंगे।
Ingredients
Soaked Poha(Chivda) 2 bowl Boiled Potato 8-10 Chopped Ginger 1/2 teaspoon Chopped Green Chilli 2 Boiled Pea(Matar) 1 bowl Turmeric Powder 1/2 teaspoon Red Chilli Powder 1/3 teaspoon Meat Masala Powder 1/2 teaspoon Garam Masala Powder 1/3 teaspoon Chopped Coriander leaves 1 tablespoon Salt according to taste
सबसे पहले भींगे पोहे को ले कर उस में नमक डाल करअच्छे से मिक्स करेंगे और एक तरफ रखें। अब इसके अंदर भरने के लिए मसाले को तैयार करेंगे।
एक पैन लेंगे। अब उसमें oil डालेंगे। अब अदरख, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, मीट मसाला, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर डालेंगे और अच्छे से मिक्स करेंगे।
अब इसमें उबले हुए मटर डालेंगे, साथ ही उबले हुए आलू डालेंगे और नमक डाल कर मिक्स करेंगे।
अब इसमें धनिये की पत्ति डालेंगे।
अब पोहे के छोटे -छोटे बॉल बनाएंगे और उसमें मसाले को भरेंगे।
अब एक पैन में Oil गर्म करेगें और जब Oil गर्म हो जाए तो उसमें तैयार बॉल्स को डाल कर डीप फ्राई करेंगे। जब दोनों साइड गोल्डेन ब्राउन हो जायें तो उसे प्लेट में निकालें। अब "Crispy Poha Cutlet " तैयार है।
अब अपनी पसंद की चटनी के साथ खाएं और खिलाएं। 😊😊
अगर आप इस recipe की video देखना चाहते हैं तो इस video पर click करें
Thanks for showing interest. Please post some comments about how this post is helpful for you. This will help me to improve my further posts.